मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
नए पुलिस मुखिया की तलाश के लिए राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में UPSC की उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है।
बैठक में तीन अफसरों का फाइनल पैनल तय होगा और माना जा रहा है कि उसी दिन मध्य प्रदेश के नए DGP के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।













