छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नौतपा के पहले दिन जांजगीर में ‘हीट वेव’, रायगढ़,महासमुंद, मुंगेली और बिलासपुर में लू जैसे हालात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा खूब तप रहा है। इसके पहले ही दिन प्रदेश में दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान जांजगीर-चांपा जिले में रिकॉर्ड किया गया। यहां हीट वेव की स्थित बन गयी थी।रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली और बिलासपुर जिले में भी लू जैसे हालात हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान 41-43 डिग्री के ही करीब है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक जांजगीर के बाद रायगढ़ जिला 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे नंबर पर सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा महासमुंद में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर जिले में भी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया यहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह धमतरी जिले में 42.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस, कोरबा में 41.9 डिग्री,दुर्ग में 41.6 डिग्री, सरगुजा में 41.4 डिग्री और राजधानी रायपुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बलौदाबाजार में 40.6 डिग्री तापमान रहा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हिट वेव को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी

हिट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतय पेय लस्सी, पसीया, चांवल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

इसके अलावा तेज धूप के वक्त घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है।हल्के रंग के ढील सूती कपड़े पहनने की सलाह विशेषज्ञों द्वार दी जा रही है। घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है और आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने की बात कही गयी है।

प्रदेश में बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि नौतपा के लिए मौसम विभाग द्वारा अलग से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की जाती बल्कि मौसम में परिवर्तन और बढ़ते तापमान को लेकर लोगों को सचेत जरूर किया जाता है। एचपी चंद्रा ने आगामी 24 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर तटीय पश्चिम बंगाल तक एक सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। जिसके असर से प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं राजस्थान में हैवी रेनफॉल की वजह से वहां से आने वाली शुष्क हवाओं में नमी बनी हुई है इसलिए तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की बात कही गयी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!