महासमुंद : छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना : जिले में अब तक 2100 युवाओं ने किए ऑनलाइन आवेदन

महासमुंद : छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना : जिले में अब तक 2100 युवाओं ने किए ऑनलाइन आवेदन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता के तहत अब तक 2100 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। जिनके सत्यापन का काम क्लस्टर बनाकर किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार श्री ए.ओ. लहरी ने बताया कि 10-12 ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्र के 4-5 वार्डों का एक-एक क्लस्टर बनाया गया है। ताकि युवाओं को ज्यादा मूवमेंट न करना पड़े। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में दिए गए नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से प्रमाण पत्र सहित क्लस्टर में उपस्थित होने हेतु जानकारी भेजी जा रही है। उप संचालक रोजगार द्वारा क्लस्टर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया और सत्यापन की कार्यवाही की गई। सभी विकासखण्डों और नगरीय क्षेत्रों में बनाए गए क्लस्टरों में जनपद सीईओ और नगर पालिका अधिकारी की देखरेख में सत्यापन का काम किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू कर दिया है। महासमुंद जिले के महासमुंद सहित 1 अप्रैल को कुल 75 आवेदन शिक्षित बेरोजगार युवा, युवतियों ने छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन किए।
इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे दिए गए उनके बैंक खाते में जाएगा। बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत हितग्राहियों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता भी दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने आवेदक के पूरे परिवार की आय सालाना 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। परिवार से तात्पर्य पति-पत्नी, 18 वर्ष से कम आयु के आश्रित बच्चे और आश्रित माता-पिता से है।

इच्छुक आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए
www.berojgaribhatta.cg.nic.in
में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वेबसाइट में आवेदक को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय ओटीपी की एंट्री करनी होगी। ओटीपी सत्यापन के बाद आवेदक को अपना लॉग-इन पासवर्ड बनाना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर पोर्टल में आवेदन के लिए लॉग-इन करना होगा। आवेदक को अपने सभी मूलभूत जानकारी निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार पोर्टल में अपलोड करनी होगी।