Advertisement

बलरामपुर : कोरोना के बढ़ते स्तर को देखते हुए सभी शासकीय कार्यालयों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

बलरामपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के.ने की शासन के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अनिल यादव /न्यूज रिपोटर/ बलरामपुर/साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विभागों में संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर क्रय एवं वर्मी कम्पोस्ट के उठाव की स्थिति तथा गोमूत्र क्रय एवं गोमूत्र उत्पाद की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की विकासखण्डवार प्रगति की जानकारी लेेते हुए सुनियोजित तरीके से अगले सत्र तक बड़े बाजारों को सूची में शामिल करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत जिले में प्रमुखता से कार्य योजना बनाकर शेष सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी विभागों को सुनियोजित कार्ययोजना के तहत् एवं आपसी समन्वय के साथ जनता के हित में प्रकरणों एवं समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने को कहा। कलेक्टर ने उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर दयाराम के. ने देश-प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। आयोजित बैठक मे इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपने कार्यालयों में सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता को सख्ती से लागू करने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, आर. एन.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47