Advertisement

17 सितंबर यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है

17 सितंबर यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कहीं सेवा अभियान चलेगा तो कहीं दीये जलाकर पीएम मोदी का बर्थडे मनाया जाएगा। प्रदेशभर में 40 लाख दीये जलाने का अनुमान रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान राजधानी में ट्रैफिक प्रभावित होगा। यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट भी किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, इस कार्यक्रम पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

PCC चीफ दीपक बैज ने इसे नौटंकी बताते हुए कहा कि लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि दीया जलाने से कुछ नहीं होगा। इसके विरोध में आज कांग्रेस हर जिले में पीसी करेगी।

रायपुर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47