ताजा ख़बरेंनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी सीजन के लिए 217 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेलवे

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। अधिक भीड़ के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान करती है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ संभालने के लिए रेलवे इस गर्मी के मौसम में 217 विशेष ट्रेन चलाएगा। ये रेलगाड़ियां 4,010 फेरे लगाएंगी। यह जानकारी रेल मंत्रालय ने मंगलवार को दी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष रेलगाड़ियों की योजना देशभर के प्रमुख स्थलों को रेल मार्गों से जोड़ने के लिए बनाई गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने सबसे अधिक क्रमशः 69 और 48 विशेष ट्रेन अधिसूचित की हैं, वहीं पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे ने ऐसी क्रमश: 40 और 20 विशेष ट्रेन को अधिसूचित किया है। पूर्व मध्य रेलवे और मध्य रेलवे जैसे जोन ने 10-10 विशेष ट्रेन को अधिसूचित किया है, जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेन अधिसूचित की हैं। गर्मी के मौसम में आमतौर पर रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जाती है, और विशेष ट्रेन का उद्देश्य भीड़ को कम करना और यात्रा को सुगम बनाना होता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!