छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अनाचार के मामले मे पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार………….

अनाचार के मामले मे पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार।
थाना गांधीनगर द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्यवाही करने किया गया हैं निर्देशित।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अंबिकापुर -प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि संतोष यादव साकिन गांधीनगर द्वारा प्रार्थिया को अन्यत्र जगह ले जाकर जबरन अनाचार किया गया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर सदर धारा 366, 342, 376(2)(एन),506 भा.द.वि, 3(2-V) एसटी एससी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे महिला उत्पीड़न के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे उप निरीक्षक विजय दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

दौरान जांच विवेचना आरोपी संतोष यादव साकिन गांधीनगर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय, प्रवीण सिंह श्याम लाल, घनस्याम देवांगन, दिलबोधन राम शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!