Advertisement

सिविल सेवा दिवस पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने दूरस्थ एवं ट्राइबल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा विषय पर विज्ञान भवन दिल्ली में दिया व्याख्यान

उत्तर बस्तर कांकेर : सिविल सेवा दिवस पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने दूरस्थ एवं ट्राइबल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा विषय पर विज्ञान भवन दिल्ली में दिया व्याख्यान

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर/सोलहवां सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित होलिस्टिक हेल्थ केयर फार आल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विषय अन्तर्गत दूरस्थ एवं ट्राइबल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में दूरस्थ और ट्राइबल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराई जा रही है। इसमें उन्होंने ना केवल ज़िले के दूरस्थ क्षेत्रों में काम कर रहे कई स्वास्थ्यकर्मियों की विभिन्न केस स्टडीज़ के सम्बंध में बताया बल्कि यह भी बताया कि कैसे पूरी स्वास्थ्य टीम के सहयोग से कांकेर ज़िला कोविड वैक्सिनेशन की प्रिकॉशन डोस में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अग्रणी रहा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत के पंजीयन में भी 86.62 प्रतिशत हितग्राहियों और 100 प्रतिशत परिवारों के पंजीयन के साथ कांकेर पूरे राज्य में अग्रणी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने इस अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक के बारे में भी बताया कि कैसे इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के ट्राइबल और अंदरूनी क्षेत्रों में अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। अकेले कांकेर ज़िले में ही अब तक 05 लाख से ज़्यादा व्यक्तियों द्वारा हाट बाज़ार क्लिनिक में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया गया है। पिछले वर्ष इन क्लिनिक में ज़िले का औसत फुटफॉल लगभग 123 व्यक्तियों का रहा जो राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक है।
उल्लेखनीय है कि सचिव, भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली द्वारा कलेक्टर कांकेर डॉ प्रियंका शुक्ला को व्याख्यान हेतु नामांकित किया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47