Advertisement

धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना :डेढ़ साल में 83491 से ज्यादा ज़रूरतमंदों को क़रीब 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा की दवाइयाँ मिली 60 लाख 86 हजार की

महासमुंद: विशेष लेख : धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना :डेढ़ साल में 83491 से ज्यादा ज़रूरतमंदों को क़रीब 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा की दवाइयाँ मिली 60 लाख 86 हजार की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर/छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उचित मूल्य पर जेनेरिक दवाईयां एवं सर्जिकल सामान, उपलब्ध कराने के लिये धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की स्थापना 20 अक्टूबर 2021 में की गई है। इन डेढ़ साल में महासमुंद ज़िले में स्थापित 6 इन धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 83,491 नागरिकों को ख्याति प्राप्त कंपनियों की 1 करोडत्र 38 लाख 78 हजार रुपए बाजार मूल्य की दवाईयों पर 60 लाख 86 हजार रूपये की छूट देते हुए लाभान्वित किया गया है। दवाईयाँ, सर्जिकल सामान कम क़ीमत पर ख़रीदा। यह योजना नहीं होती तो ख़रीदी गयी दवाइयाँ उन्हें 1 करोड़ 38 लाख 78 हज़ार रुपये की मिलती। यानी कि इन लाभार्थियों को 77 लाख 92 हजार रुपये की बचत हुई। जो ये बचत राशि उनके अन्य ज़रूरत के काम में आ रही है। अब तक जिले में संचालित 6 धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 83,491 नागरिक दवाइयाँ लेने पहुँचे। सबसे ज्यादा 31,451 जरूरतमंद नागरिक महासमुंद से पहुंचे। वहीं पिथौरा में 23,755 नागरिक मेडिकल से दवाइयां लेने आये। तुमगांव में 14,052, सरायपाली में 8,246, बागबाहरा में 3,952 और सबसे कम बसना में 2,035 नागरिक जेनेरिक दवाईयां लेने पहुँचे।
आज महासमुंद के धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पर दवाइयां लेने आए योगेन्द्र कुमार साहू तेन्दूकोना दवाई लेने आये तो उन्होंने चर्चा में बताया कि उन्हें सर्दी है मौसमी बीमारी में अन्य मेडिकल पर 400-450 की दवाइयाँ यहाँ 150-160 में मिल गयी है। अब वह और उनके परिजन, दोस्त अन्य पड़ोसी भी बीमारी की दवाइयाँ यही से ख़रीदते है। कुछ दवाइयाँ नहीं मिल पाती पर ज़रूरत की दवाइयाँ कम क़ीमत पर मिल जाती है। वही शुभम कुमार साहू महासमुंद जो कि चर्म रोग से पीड़ित थे, वे भी दवाईयां लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैं यहीं से अपने इलाज की दवाईयां लेता हूं। यहां दवाईयां मुझे आधी कीमत में मिल जाती है। उन्होंने भी धन्वंतरी मेडिकल को ग़रीबों के लिए जीवनदायनी बताया।
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर को डेढ़ साल पूरे हो गये है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 20 अक्टूबर 2021 को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल (वीडियों कांफ्रेंसिंग) के जरिए छत्तीसगढ़ में 84 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारम्भ किया। जिसमें ज़िला मुख्यालय महासमुंद में स्थापित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर भी शामिल था। बाद में ज़िले के शेष 5 नगरीय क्षेत्र बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली और तुमगांव में खोलें गए। इस योजना के तहत इन सभी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से उपभोक्ताओं को ब्रांडेड कम्पनियों की गुणवत्तापूर्ण दवाईयां सस्ते दर पर उपलब्ध हो रही है। सभी लाभार्थियों को औसतन 55-60 प्रतिशत कम क़ीमत पर दवा मिली।
आम जनता को दवाइयों की मैक्सिमम रिटेल प्राईस (एमआरपी) न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। इन सभी दुकानों में 250 से अधिक प्रकार की दवाइयां, सर्जिकल सामग्री एवं लघु वनोपज की सामग्रियां कम कीमत पर आम जनता को उपलब्ध हो रही है। दवाइयों के होम किट और ट्रेवल किट की भी बिक्री की जा रही है। दवाइयों की होम किट की कीमत 699 रुपए है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपए की मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपए है वह 130 रुपए में उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो रही है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच रहा है। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ भी लोगों पर कम हो रहा है। इस योजना का संचालन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह विभाग मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का संचालन पहले से ही कर रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47