Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ पुस्तक का किया विमोचन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के सर्किट हाउस में श्रीमती आभा प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ का विमोचन किया। उन्होंने श्रीमती प्रसाद को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ किताब में महिलाओं से संबंधित कानून, प्रक्रिया और नियमों का उल्लेख किया गया है। जिसकी जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। अक्षय तृतीया के शुभ दिन विमोचित यह किताब सभी के लिए बहुत उपयोगी होगी।
श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि महिलाएं गृहस्थ जीवन और बाल-बच्चों में व्यस्तता के कारण खुद के अंदर की क्षमताओं को कई बार नहीं देख पातीं। पढ़ी-लिखी सभी महिलाओं को अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानकर आगे आना चाहिए। सामाजिक कार्यों के माध्यम से वे दूसरों की मदद कर सकती हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय श्रीवास्तव, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री एम.एम. नागोरिया और पूर्व विधि सचिव श्री ए.के. सामंते ने महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित इस किताब को बहुत उपयोगी बताया।
पुस्तक की लेखिका डॉ. आभा प्रसाद ने कहा कि अधिकांश महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में नहीं पता है। ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों का समावेश किया गया है, जिससे उन्हें एक पुस्तक में सभी अधिकारों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक माजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47