Advertisement

भाजपा नेताओ ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुँचकर लगाई जनचौपाल,जानी समस्या

भाजपा नेताओ ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुँचकर लगाई जनचौपाल,जानी समस्या

गोहरापदर/ भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल गोहरापदर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मार्गदर्शन में अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी एवं महामंत्री तानसिंह मांझी तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच ध्रुवागुडी तेन्दुपत्ता वनोपज समिति के ग्राम फ़रसरा मे जनचौपाल लगाकर भाजपा सरकार के 15 वर्षों तक संग्राहकों दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान कांग्रेस सरकार व्दारा घोषणा पत्र अनुरूप सुविधाएं नही देने की बात कही साथ ही तेन्दुपत्ता ख़रीदी में आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की।जहाँ संग्राहकों ने भाजपाइयों का समर्थन करते हुए सरकार से अपनी माँगो को पूरा करने की माँग की
दरअसल भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक़ों के बीच जाकर उनके समस्याओं को सुन रहे है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा ने बताया की पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर 2500 थी साथ ही उसके अलावा पत्ते की क्वालिटी को देखकर बोनस भी दिया जाता था जो 2000 से लेकर 1300 तक होता था लेकिन वर्तमान सरकार तेंदूपत्ता संग्राहको से छलावा कर रही है और सिर्फ़ 4000 रुपए दे रही है उसके अलावा किसी भी तरीक़े का बोनस भी नहीं दे रही हैं।साथ ही जन घोषणा पत्र में 12000 रुपए मासिक मानदेय फड़ मुंशियों को देने की बात की थी जो आज पर्यंत तक प्रदान नहीं की गई हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा की भाजपा शासन काल में 7 से 15 दिन तक संग्राहकों को अपना वनोपज बेचने का समय मिलता था जिससे संग्राहकों को सहूलियत होती थी और वे भारी मात्रा में तेंदूपत्ता बेचते थे परंतु वर्तमान भूपेश सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को कम समय दिया और केवल 2 से 3 दिन का समय ही दिया जा रहा है जिससे संग्राहकों को विभिन्न प्रकार की समस्यायें हो रही हैं।पूर्व में रमन सिंह ने तेंदू पत्ता संग्राहकों की चिंता करते हुए उन्हें चरण पादुका,दुर्घटना बीमा,महिलाओं को साड़ी,संग्राहक के बच्चों को छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं से लाभान्वित किया परंतु आज के समय में तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामने समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महामंत्री तानसिंह मांझी,कोषाध्यक्ष सोभित ध्रुवा,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेनुराम नागेश, महामंत्री दुबेराम ध्रुवा,सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सागर,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पुर्व सरपंच तुलसीराम सोम,जिला प्रतिनिधि मोतीलाल पोर्ते,देवनारायण पटेल,मधुराम यादव,बिहारीलाल सागर,बैजनाथ ध्रुव,बिरेल मांझी,भीमराज मांझी,भारत लाल यादव,पतिराम सोरी, झसकेतन नायक,फरसराम बिसी,भुवन खरसैल,बेनूराम यादव,दुर्गे नायक,डमरूधर बिसी,सोनाधर,फरसराम, हिनो सोरी सहित तेंदूपत्ता संग्राहक गण उपस्थित थे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47