Advertisement

गरियाबंद : कलेक्टर ने सीएमओ की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये

गरियाबंद : कलेक्टर ने सीएमओ की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर/कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए नगरीय निकायों का कायाकल्प करने और दशा सुधारने में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य और उनके अनुरूप लक्ष्य पूर्ति की जानकारी ली। बेरोजगारी भत्ता योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत प्राप्त एक-एक आवेदन का बारीकी से सत्यापन करें। यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आवेदनों के सत्यापन का कार्य संबंधित आवेदक की मौजूदगी में किया जाए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संचालित गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी गौठानों में सुचारू रूप से गोबर की खरीदी हो और वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जाए।
कलेक्टर मलिक ने कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। नगरीय निकाय में राजस्व वसूली के महत्वपूर्ण कार्य है। सभी नगरीय निकाय में निर्धारित राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कुछ नगरीय निकायों में कम राजस्व वसूली पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अवैध निर्माण के नियमितीकरण पर समुचित कार्रवाई करने कहा। गलियों का नियमित रूप से साफ-सफाई कराये, नगर पालिका गरियाबंद सहित अन्य नगरीय निकयों में सीसीटीवी, स्ट्रीट लाईट लगवाये। साथ ही नगरीय निकायों में चले रहे कार्यो का सतत रूप से निरीक्षण करें। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा और स्वीकृति के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो भी विकास कार्यों की घोषणा और स्वीकृति दी गई है, उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही प्रारंभ कराते हुए पूर्ण करा लिया जाए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय में स्वीकृत सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश भोई, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरियाबंद टामसन रात्रे सहित सभी नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57