Advertisement

गरियाबंद : जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

गरियाबंद : जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

मांग एवं शिकायतों से संबंधित 59 आवेदन मिले

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 59 लोगों ने अपनी समस्याओं संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी लोगों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनचौपाल में ग्राम पंचायत तुहामेटा के किसानों ने भूमि सुधार कार्य हेतु राशि स्वीकृत करने, ग्राम आसरा के यादराम ध्रुव ने ऋण पुस्तिका में नाम त्रुटि सुधार करवाने, फुलकर्रा के हरिराम ने नक्शा में त्रुटि सुधार करने, ग्राम बेंदकुरा की दुर्पती यादव ने राशन कार्ड प्रदाय करने, ग्राम पंचायत पसौद में गली नाली निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने, सरगी नाला व गौरा सरार पर पुलिया निर्माण व गौठान में वर्मी खाद बनाने हेतु टाका निर्माण, ग्राम देवरी की गोमती बाई ने पेंशन स्वीकृति, ग्राम फुलझर के डीहू राम साहू, सोमन राम एवं ग्राम केशोडार के जागेश्वर ध्रुव ने राजस्व भूमि का पट्टा प्रदान करने, ग्राम तेंदूबाय की चमारिन बाई ने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, शाला प्रबंधन समिति द्वारा गरियाबंद डाकबंगला स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कराने, ग्राम मजरकट्टा के बालगोविंद देवांगन व ग्राम गनियारी के झंगलुराम निर्मलकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने, ग्राम केशोडार की सुकारो ने नया राशन कार्ड बनाने, ग्राम पोटिया के विष्णुराम साहू ने क्षतिपूति राशि दिलाने, ग्राम मुरमुरा की मीलाबाई साहू व ओमप्रकाश ने पशु शेड निर्माण जैसे विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किया। जनचौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57