Advertisement

गरियाबंद : 25 अप्रैल को जिले में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

गरियाबंद : 25 अप्रैल को जिले में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

मलेरिया मरीजों के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुन्दर बघेल /न्यूज रिपोर्टर/विश्व में मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट एवं नारा लेखन के माध्यम से जन समुदाय में मलेरिया मरीजों के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले को वर्ष 2027 तक मलेरिया मुक्त बनाया जाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से गिरावट आयी है। गरियाबंद जिलें में वषर््ा 2017 में मलेरिया के 3131 मरीज मिले थे एवं वर्ष 2022 में मलेरिया के मरीजों की संख्या घटकर 453 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व रोकथाम कार्यक्रम के तहत् मलेरिया के मरीजों में काफी हद तक कमी पाई गयी है तथा जिले की वार्षिक परजीवी सूचकांक विगत वर्ष की तुलना में 0.70 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिले में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया नियंत्रण हेतु मच्छरदानी वितरण, मलेरिया रोधी दवा घोल छिड़काव, लार्वा स्त्रोत नियंत्रण, गम्बुजिया मछली संवर्धन एवं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जाने के कारण मलेरिया के मरीजों की संख्या में निरंतर कमी पायी गयी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57