Advertisement

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ली समय-सीमा की बैठक

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ली समय-सीमा की बैठक

सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


पीपीईएस सॉफ्टवेयर में अधिकारी-कर्मचारियों की एंट्री शत-प्रतिशत करें सुनिश्चित-कलेक्टर

मनोज यादव/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, ई-समाधान में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उक्त प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत सक्रिय विक्रेताओं के प्रतिशत, 30 किं्वटल से अधिक गोबर खरीदी करने वाले गौठानों, गोबर क्रय एवं वर्मी कम्पोस्ट के उठाव की स्थिति तथा गोमूत्र क्रय एवं गोमूत्र उत्पाद की जानकारी ली तथा गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का उठाव करने कृषि, उद्यान एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की विकासखण्डवार प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पीपीईएस सॉफ्टवेयर में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डाटा एण्ट्री के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष बचे अधिकारी-कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर में एंट्री निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत जिले में शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी भत्ता योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्राप्त एवं स्वीकृत आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, आर. एन.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47