अपराधराज्य

रांची में 15 साल की बच्ची का अपहरण, कार में सामूहिक दुष्कर्म

रांची में 15 साल की बच्ची का अपहरण, कार में सामूहिक दुष्कर्म

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

रांची, 13 मई, रांची में एक कार में पांच लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात आरोपी ने धुरवा के रिंग रोड से उसे कार में जबरदस्ती बैठाया.

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस के गश्ती दल को रातू थाना क्षेत्र के दलडाली में एक रेस्तरां के पास सड़क किनारे कार मिली।

उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ होने पर, कर्मी कार की जांच करने गए और पांच लोगों के साथ रोती हुई लड़की को पाया।

उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी उम्र 20 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद लड़की को घर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!