छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर : मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आवश्यक सावधानी बरतने के लिए दिए कलेक्टरों को दिए निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर, 19 जून 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने से मुंगेली के ठकुरीकापा गांव, बलौदाबाजार के रोहासी गांव तथा गरियाबंद के सहसपुर गांव में कुल तीन लोगों की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें दो पुरूष और एक महिला शामिल है। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान जनधन की हानि को रोकने एवं बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी सभी कलेक्टरों को दिए हैं। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा पूर्व में एडवाइजरी भी जारी की गयी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!