Advertisement

गरियाबंद : कालीमाटी में उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन 10 मई तक

गरियाबंद : कालीमाटी में उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन 10 मई तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) अनुसार जिले के मैनपुर अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़गेटप्पा के आश्रित ग्राम कालीमाटी में उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु एक शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम में नवीन दुकान के संचालन हेतु महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन सेवा सहकारी समिति एवं उपभोक्ता भण्डार से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन 10 मई 2023 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा होना चाहिए एवं आवेदन पत्र में उल्लेखित समस्त दस्तावेज की सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप, नियम एवं शर्तें कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर से कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47