Advertisement

गरियाबंद : नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 12 मई तक आमंत्रित

गरियाबंद : नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 12 मई तक आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/जिले के गरियाबंद अनुविभाग अंतर्गत ग्राम टुहीयामुड़ा में नवीन उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 12 मई 2023 को सायं 5ः00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गरियाबंद से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन आवेदन पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं अनुसार आवेदन पत्र पूर्ण भरा होना चाहिए एवं समस्त दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि के साथ संलग्न होना चाहिए। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु महिला स्वसहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, राज्य सरकार द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। राशन की दुकान निजी व्यक्ति को आबंटित नहीं की जायेगी। महिला स्वसहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, राज्य सरकार के द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम जिनका पंजीयन विज्ञापन तिथि से 03 माह अथवा उसके पूर्व का होना चाहिए। उक्त संस्था निरंतर कार्यरत हो एवं सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव हो। आवेदक संस्था का बचत बैंक खाता संचालन एवं छः माह से लेन-देन का विवरण होना चाहिए। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु समूह/समिति का सहमति प्रस्ताव एवं समूह के सदस्यों की सूची प्रस्तुत करना होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57