Advertisement

हिण्डाल्को, जीएनसी 15 दिनों में रोजगार देने हेतु सार्थक पहल नही करती है, तो हिण्डाल्को कंपनी का करेंगे घेराव : आनंद जायसवाल

हिण्डाल्को, जीएनसी 15 दिनों में रोजगार देने हेतु सार्थक पहल नही करती है, तो हिण्डाल्को कंपनी का करेंगे घेराव : आनंद जायसवाल

कुसमी/बलरामपुर/न्यूज रिपोर्टर/मनोज यादव/युवकों को बेरोजगार का मुद्दा छाया रहा है, हिंडालको कम्पनी के द्वारा 1996 से बॉक्साइट का उत्खनन किया जा रहा है, लेकिन देखा जाए तो उनके द्वारा जिस प्रकार से स्थानीय युवकों की उपेक्षा की जा रही है जिससे बेरोजगार युवाओं में काफी रोष है वर्तमान के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रितम गुप्ता के द्वारा लगातार 7–8 महीनों से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत है और आज दिनांक तक भी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लगे हुए है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हिंडालको कंपनी को चेतावनी दी गई है अगर जल्द से जल्द बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का सार्थक पहल करें नहीं तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा, अगर आने वाले 15 दिनों में रोजगार देने हेतु सार्थक पहल नहीं करती है तो हिंडालको कंपनी के दरवाजे के सामने धरना करते हुए हिंडालको कंपनी का घेराव करने का काम भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता करेगा. आज पाठ क्षेत्रों में जहां बॉक्साइट का उत्खनन हो रहा है वहां पर भी भौतिक सुख सुविधाओं की भारी कमी है क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिखता है जहां से बॉक्साइट उत्पादन किया गया है उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है जबकि जमीन के एग्रीमेंट के समय यह बात आती है कि गड्ढे भर कर दिए जाएंगे पेड़ पौधे लगाकर दिए जाएंगे लेकिन जैसे ही बॉक्साइट का उपयोग किया जाता है गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है जहां भरा भी जाता है वह ऐसे ही जो किसी काम का ना रहे इस प्रकार का कार्य हिंडालको कंपनी के द्वारा किया जाता है.

हिंडाल्को कंपनी के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए मगर आज दिनांक तक 26-27 वर्ष हो चुके हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंडालको के द्वारा एक भी ऐसा कोई काम नहीं किया गया है जिसे लेकर यह बताया जा सके कि हिंडाल्को के द्वारा यह कार्य किया गया है हिंडालको कंपनी केवल शोषण और दोहन का ही कार्य कर रही है उसके लिए आज का यह धरना प्रदर्शन एक चुनौती है आगामी दिनों में हिंडाल्को अगर अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57