छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 13 व 15 जून कोे रायपुर में

सूरजपुर : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 13 व 15 जून कोे रायपुर में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस (महिला एवं पुरूष) खेल प्रतियोगिता 2021-22 में दल गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 13 व 15 जून को रायपुर छत्तीसगढ में किया जा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता का आयेाजन किया जा रहा है, सिविल सर्विसेस के विभिन्न खेलों में भाग लेने हेतु चयन ट्रायल का आयोजन अलग-अलग तिथि एवं स्थान में किया जायेगा। सिविल सर्विसेस में महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों हेतु 13 जून को वेटलिफ्टिंग, बेस्ट फिजिक, व्हॉलीबाल, टेबल टेनिस जैसे खेल तथा संगीत, नृत्य एवं शॉर्ट प्ले हेतु चयन ट्रायल 15 जून 2022 को रायपुर में होगी। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी को शासन के नियमानुसार शासकीय कार्य पर मानते हुए विशेष अवकाश की स्वीकृति का प्रावधान है। इस अवधि का यात्रा, दैनिक भत्ता संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के कार्यालय से देय होगा। शासकीय सेवक एवं शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है वे चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी को कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र (आई कार्ड) लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में रक्षा सेवाओ, अर्धसैनिक संगठनो, पुलिस, स्वायत निकायो, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक कर्मचारी, आकस्मिक व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी टूर्नामेंट में भाग लेने के पात्र नहीं है। अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर, जिले के विभिन्न खेल संघ, खेल विभाग के अधिकारिक वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in एवं चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी श्री ए.एक्का, सहायक संचालक, संचालनालय के मो.नंबर +91-9425252876 एवं जिले के प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन के मो. नंबर +91-9926943456 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!