Advertisement

स्थानांतरण पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा को पुलिस परिवार सूरजपुर ने दी विदाई।

स्थानांतरण पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा को पुलिस परिवार सूरजपुर ने दी विदाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/सूरजपुर।जिले के विकास के लिए एक नयी सोच और नयी ऊर्जा के साथ विकास कार्यों को गति देने कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा (भा.प्र.से.) की पहचान रहेंगी। ये बातें सूरजपुर जिले से स्थानांतरित हुए कलेक्टर सूरजपुर के लिए रविवार, 30 अप्रैल को पुलिस लाईन में आयोजित विदाई सम्मान समारोह में व्यक्त की गई। कलेक्टर सुश्री आरा का पदस्थापना छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के तहत प्रबंध संचालक, समग्र शिक्षा, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय रायपुर किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), सेनानी 10वीं वाहिनी सिलफिली श्री सुजित कुमार (भा.पु.से.) व माननीय सीजेएम श्रीमती सुषमा लकड़ा सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर सुश्री आरा का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भाव भिनी विदाई दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि एक जिले से दूसरे जिले में स्थानान्तरण होना सामान्य प्रक्रिया है। कलेक्टर सुश्री आरा का 1 वर्ष का कार्यकाल विकास के क्षेत्र में जिले को एक नई पहचान दी। सदैव गरीब और असहाय लोगों की मदद करने और आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के क्षेत्र में हमेशा आगे रही। उनके नेतृत्व क्षमता को हमेशा याद किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस के बेहतर सामंजस्य से जिले में शांति व्यवस्था और विकास कार्यों में काफी गति आई है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सुश्री आरा ने कम समय में उत्तम प्रशासन दिया हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए सुश्री आरा को शुभकामनाएं दी।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुषमा लकड़ा ने कलेक्टर सुश्री आरा के सुखद भविष्य की कामना की। सेनानी 10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली श्री सुजीत कुमार ने कलेक्टर सुश्री आरा के साथ जिला कोरबा में किए कार्यो के अनुभव के बारे में बताया और कहा कि वे सदैव जनता के हित के लिए पूर्ण उर्जा के साथ तत्परता से कार्य किया। स्थानान्तरण पर विदा हो रहे कलेक्टर के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा़ ने कहा कि जिले में 1 वर्ष का कार्यकाल में जिलेवासियों से बहुत स्नेह, प्यार और सम्मान मिला। इसे वो हमेशा याद करेंगी। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस के सभी अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास को गति देने के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। सभी ने मिल जुलकर एक बेहतर टीम की तरह कार्य किया है। इससे आमजनों का भरोसा प्रशासन व पुलिस के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी अच्छे है, प्रत्येक अवसरों पर जिलेवासियों का भरपूर सहयोग मिला, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति पर पहुंचने एवं उनके हित में काम करना काफी सुखद होना बताया। विदाई समारोह में स्थानीय कलाकेन्द्र के शिक्षक व बच्चों के द्वारा शानदार डांस की प्रस्तुति व गीत संगीत से समा को बांधे रखा।
इस मौके पर माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी सुश्री रंजू रावत राय, माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आनंद सिंह, माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री असलम खान, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, डीएसपी रामश्रृंगार यादव, डीएसपी लाईन इम्मानुएल लकड़ा, सेनानी होमगार्ड संजय गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सह तहसीलदार वर्षा बसंल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, एडीपीओ संदेव आयाम, प्रदीप चन्द्राकर, जिले के थाना-चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47