Advertisement

आपसी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये: कलेक्टर एक्का

आपसी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये: कलेक्टर एक्का

नवपदस्थ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने ली समय-सीमा की बैठक

गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार की गहन समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ आज नवपदस्थ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
समय-सीमा की बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए सभी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि उसका समुचित लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा उठाव, भुगतान एवं स्वावलंबी व गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की जानकारी ली। उन्होंने जनपद सीईओ एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर गौठानों में होने वाली समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले में गोमूत्र खरीदी करने वाले गौठानों एवं स्व-सहायता समूह और नियमित गोमूत्र बिक्री करने वाले पशुपालकों की जानकारी ली तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी को गौठानों का निरीक्षण कर ऐसे गौठानों का चिन्हांकित करने के निर्देश दिए जहां पर गोमूत्र खरीदी प्रारंभ की जा सके।
कलेक्टर एक्का ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा करते हुए दवाओं के विक्रय तथा दवा खरीदने वालों के संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखण्डवार संचालित हाट-बाजारों और मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एक्का ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट में संचालित वाहनों तथा मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के विरूद्ध स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली तथा लंबित आवेदनों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा शहरी क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही वर्षा ऋतु के पूर्व शहर की नालियों की सफाई कराने तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों को शासकीय भवनों में लगेे रैन वाटर हार्वेस्टिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन, सर्व नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47