Advertisement

बलरामपुर : कलेक्टर ने जाबर गौठान में मधुमक्खी पालन की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने जाबर गौठान में मधुमक्खी पालन की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सतीश जायसवाल/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर /कलेक्टर एक्का शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के निरीक्षण के लिए ग्राम जाबर के गौठान पहुंचे तथा वहां वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सामुदायिक बाड़ी व मल्टीएक्टिविटी का अवलोकन किया। उन्होंने वहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए उसे बनाए रखने को कहा तथा सामुदायिक बाडी में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे खेती का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही कलेक्टर ने जाबर गौठान में रोशनी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे मधुमक्खी पालन का अवलोकन करते हुए चर्चा की तथा मधुमक्खी पालन हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित करने के लिए गौठान में फूलों के नए पौधों के रोपण करने को कहा।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर भरत कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के.के. जायसवाल, नगर पालिका अधिकारी सुमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47