Advertisement

बजरंग दल बजरंग बली की तरह चिरंजीवी रहेगा- अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘बजरंग दल को ठीक कर देंगे’ संबंधी बयान को घोर आपत्तिजनक माना है और कहा कि कालनेमि भी बजरंगबली को ठीक करने निकला था; उसकी क्या गति हुई, यह दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल बजरंग बली की तरह चिरंजीवी रहेगा। बजरंग दल बजरंग बली की तरह चिरंजीवी रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश में तुष्टिकरण का घातक खेल रहे हैं और प्रदेश को सांप्रदायिक उन्माद की अंधी गली में धकेलने का षड्यंत्र कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या हनुमान चालीसा का पाठ करना-करवाना अपराध है? क्या रामनवमी पर जुलूस निकलवाना अपराध है? क्या हिंदू समाज के लोगों के जबरिया धर्म परिवर्तन का विरोध करना अपराध है? बजरंग दल का ऐसा कौन-सा अरबों-खरबों का बैंकों में ट्रांजैक्शन हुआ है? कौन-सा फंड आतंकवादियों को भेजा गया है? उन्होंने दो टूक कहा कि बजरंगियों को ठीक करने की जरूरत नहीं, बजरंगबली सबको ठीक करते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05