भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाड़ी 4 से 9 सितंबर के बीच प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले इन खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा।
बुमराह के अलावा हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी भी मैच सिमुलेशन में शामिल होंगे। ये मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने तय किए हैं।













