भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली।
30 साल की मंधाना की इस पारी में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वे मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा।उनके अलावा, दीप्ति शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में टॉप विकेट टेकर बन गई हैं।













