Advertisement

धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज: अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर

रायपुर : धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज: अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर

अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर में बुधवार 3 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ उपस्थित थे। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक श्री के. आर. साहू, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के. एन. कांडे, डीजीएम व प्रशिक्षण संस्थान निदेशक भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, एजीएम एल. के. चौधरी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक ए. क.े लहरे और अधिकारीगण मौजूद थे। अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक के. आर. साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा 725 नवीन सहकारी सोसाइटी गठित की गई है और इनके लिए नवीन भवन कार्यालय सह- गोडाउन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत भी की गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज आया। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा 2058 समितियों को पिछले वर्ष 230 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इन सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने से छत्तीसगढ़ का सहकारिता आंदोलन वास्तविक तौर पर सुदृढ़ हुआ है। छत्तीसगढ़ में कृषि ऋण का प्रवाह बढ़ा है। फसल वर्ष 2022-23 में को-आपरेटिव्ह बैंको के जरिये छत्तीसगढ़ के 14 लाख किसानों को 6527 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कृषि ऋण बाटा गया। सोसाइटियों के अधीन 2617 उपार्जन केंद्रों में रिकार्ड मात्रा 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी किया गया। इसके लिए प्रदेश के 23 लाख किसानों को उनके बैंक खाते में 21962 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

चन्द्राकर ने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अब तक लगभग एक हजार प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त सीजीएम के आर साहू का मध्यप्रदेश की सहकारिता क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव रहा है। इसके साथ ही वे कुशल प्रशासक रहे है। के आर साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के को-आपरेटिव्ह बैंको के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने से उनके प्रसाशनिक कार्यकलापो और बैंकिंग कार्य कुशलता में वृद्धि होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05