ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्री डहरिया ने साहू समाज की धर्मशाला का भूमिपूजन किया

रायपुर। श्रम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सूरजपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को साहू समाज के जिला स्तरीय धर्मशाला का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने किया। स्वागत भाषण प्रदेश सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण सलाहकार परिषद के सदस्य गैबी नाथ साहू एवं महेंद्र साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने साहू समाज के गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा प्रदेश सरकार सर्व समाज के विकास के लिए कटिबद्ध है, और उदारता से सहयोग दे रही है। उन्होंने साहू समाज के धर्मशाला के बाउंड्री वाल, किचन शेड, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था के लिए 50 लाख की राशि तत्काल स्वीकृति किया।साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने समाज को एकजुट और विकास करने के लिए आह्वान किया तथा आज प्रदेश की सरकार सभी समाज को भूमि व राशी देकर मंगल भवन बनवा रही है, हमारा समाज इसी तरह संगठित रहा तो आने वाले समय पर निश्चित रूप से बनने वाली सरकार में हमारे जिले की साहू समाज की भागीदारी रहेगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!