
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
डोटू नाला पर हड़गांव-केचवई एनीकट कार्य के लिए 3.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति
रायपुर : डोटू नाला पर हड़गांव-केचवई एनीकट कार्य के लिए 3.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिले के विकासखण्ड-बेरला के डोटू नाला पर हड़गांव-केचवई एनीकट कम रपटा निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 89 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।










