रामानुजगंज में दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शिविर तथा व्यभव पथ संचलन का किया गया आयोजन ………..

रामानुजगंज में दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शिविर तथा व्यभव पथ संचलन का किया गया आयोजन …….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर// ब्यूरो रिपोर्ट//अनिल यादव :-
बलरामपुर: रामानुजगंज में प्रदेश स्तरीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण एवं व्यभव पंथ संचलन का आयोजन किया गया। सोमवार को दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जो शहर के चारों तरफ सभी प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मातृ शक्ति का स्वागत किया।तथा लड़कियों देश और धर्म के प्रति उनकी अंदर ताकत एवं शारिरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। पथ संचलन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से निकला गया। तथा भारत माता चौक, लरंगसाय चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड सहित प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर में पथ संचलन का समापन किया गया। इस पंथ संचलन में काफी उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में दुर्गा वाहिनी की सदस्य इसमें शामिल हुए। रामानुजगंज जिले में पहली बार दुर्गा वाहिनी के द्वारा भव्य पथ संचलन आयोजित किया जिसे दुर्गा स्वरूप किशोरियों में काफी उत्साह एवं उत्प्रेरण शक्ति देखने को मिला। दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में भाग ले रही किशोरियों और युवतियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उनके अन्य शाखाएं के लोगों ने भी इस संचलन में भाग ले रही लड़कियों की हौसला बुलंद की तथा उनकी अंदर की ताकत को एहसास कराने में लगातार प्रयास कर रहें हैं। दुर्गा वाहिनी संघ को आगे लाने के लिए लोगों का कहना है कि इस तरह का आयोजन क्षेत्र हमेशा होते रहे जिससे किशोरियों की उत्साह एवं मनोबल हमेशा बना रहे।