Advertisement

महासमुंद : जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में बालिकाओं ने बाजी मारी

महासमुंद : जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में बालिकाओं ने बाजी मारी

जिले की चार छात्राएं और एक छात्र ने टॉप 10 में जगह बनायी

कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले की पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से आगे भी ऐसे ही परीक्षा परिणाम लाने की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी पांचो बच्चे जिले के सरायपाली ब्लॉक के हैं। इनमें तीन विद्यार्थी स्मृति साहू और अमिषा पटेल एवं छात्र त्रिभुवन स्वामी जायसवाल एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंडा और एक छात्रा बिंदिया प्रधान शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल किसड़ी तथा एक छात्रा रश्मि प्रधान के.जी. कॉन्वेंट स्कूल से है।
मालूम हो कि जिले में कक्षा 10वीं के लिए 13,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 12,846 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में 3984 छात्र और 5647 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इनमें पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनायी। इसी प्रकार जिले में कक्षा 12वीं में 12,660 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 12,513 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 4246 छात्र और 5804 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम 80.38 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 74.97 प्रतिशत रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57