Advertisement

कलेक्टर विजय ने दलपत बचाओ अभियान के सदस्यों से की सफाई तथा यहां की आर्थिक गतिविधियों पर चर्चा

जगदलपुर : कलेक्टर विजय ने दलपत बचाओ अभियान के सदस्यों से की सफाई तथा यहां की आर्थिक गतिविधियों पर चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर विजय दयाराम के ने गुरुवार शाम को दलपत बचाओ अभियान के सदस्यों से मुलाकात कर दलपत सागर में सफाई अभियान को तेज करने के साथ ही यहां आर्थिक एवं अन्य मनोरंजनात्मक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की। श्री विजय गुरुवार को दूसरी बार दलपत सागर पहुंचे। सुबह उन्होंने यहां सफाई अभियान का मुआयना किया वहीं शाम को दलपत बचाओ अभियान के माध्यम से लंबे समय से दलपत सागर की सफाई अभियान को सहयोग कर रहे सदस्यों से मुलाकात की।
कलेक्टर से चर्चा के दौरान अभियान के सदस्यों ने दलपत सागर में गाद की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने अंबिकापुर नगर निगम में तालाबों की सफाई के लिए प्रयोग किए गए बैक्टीरियल ई बॉल से प्राप्त सफलता को देखते हुए यहां भी उसी विधि के उपयोग किए जाने के संबंध में चर्चा की। अभियान के सदस्यों ने दलपत सागर को जलकुंभी मुक्त करने के सभी प्रयासों में सहयोग प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि यहां की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तालाब के जल की स्वच्छता को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे यहां लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। यहां रोज शाम को जुटने वाली जनसमूह को देखते हुए यहां नागरिक केंद्रित मनोरंजनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, अनुविभागीय दंडाधिकारी नंदकुमार चैबे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके सिंह सहित नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा दलपत बचाओ अभियान के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47