Advertisement

कर्नाटक में नहीं चला भाजपाइयों का इमोशनल ड्रामा : कांग्रेस

रायपुर । कर्नाटक में कांग्रेस को मिले पूर्ण जनादेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत को 2014 के पहले घुटने में चलने वाला देश बताकर मां भारती का और भारतवासियों का अपमान किया था। कर्नाटक की जनता ने भारत को कमजोर और अपंग बताने की सोच रखने वाली भाजपा को हराकर बड़ा सबक सिखाई है। कर्नाटक की जनता 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार से हताश और परेशान थी, उससे मुक्ति चाहती थी आज दक्षिण भारत कर्नाटक हार के बाद भाजपा मुक्त हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के जितने भी प्रचारक थे। सभी ने इमोशनल ड्रामा प्रचार के दौरान किये। कांग्रेस पर अपमानित करने का झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाए केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर कर्नाटक के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किए लेकिन असफल रहे कर्नाटक की जनता ने भाजपा के इस नाटक नौटंकी से किनारा कर जनता के मूल मुद्दों और समस्याओं के लिए जिम्मेदार भाजपा को हराना तय किया था। परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ वहां भारी आक्रोश था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर कर्नाटक की जनता ने भरोसा किया और भाजपा के झूठ और जुमला से किनारा कर इमोशनल ड्रामा को नजरअंदाज किया। भाजपा के खिलाफ बढ़-चढ़कर मतदान किया। कांग्रेस के कई प्रत्याशी 50 हजार से एक लाख तक बढ़त बनाकर जीत दर्ज कराये हैं यह भाजपा के खिलाफ आक्रोश को प्रदर्शित करता है 2024 में अब केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा कुछ भी कर ले केंद्र में बदलाव होगा। देश की जनता बढ़ती बेरोजगारी महंगाई ,गिरती अर्थव्यवस्था लूटती बैंक और एलआईसी बिकती सरकारी कम्पनियों से हताश और परेशान है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM