Advertisement

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर ठगों ने करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर ठगों ने करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पहले सुरक्षा का डर दिखाया, फिर जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को कागज की पोटली थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआई किशोर कुमार केंवट ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी (68) की कंवरराम मार्केट में कपड़ों की दुकान है। 3 अगस्त की शाम वे रोज की तरह सब्जी खरीदने बाजार गई थीं।

नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया और तीनों ने मिलकर महिला को बातों में उलझा लिया।

भरोसा जीतकर ऑटो में बैठाया

आरोपियों ने महिला से कहा कि शहर में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है। बातों-बातों में उन्होंने महिला को ऑटो में बैठा लिया और पानी भी पिलाया। इसके बाद जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला उनके झांसे में आ गईं और अपने हाथ का सोने का कंगन, अंगूठी उतारकर आरोपियों को दे दी। आरोपियों ने कपड़े में बांधने का नाटक किया और कुछ ही देर बाद कागज की पोटली वापस थमा दी। इसके बाद थोड़ी दूर जाकर महिला को ऑटो से उतार दिया और फरार हो गए।

सूजे हाथ की वजह से बच गया दूसरा कंगन

परिजनों के मुताबिक, महिला के एक हाथ में पहले से चोट होने के कारण सूजन थी। इसी वजह से उस हाथ में पहना दूसरा सोने का कंगन नहीं निकल पाया। यदि वह भी उतर जाता तो आरोपी और अधिक कीमती जेवर लेकर फरार हो जाते।

पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में ऑटो चालक की भी भूमिका हो सकती है। जिस तरह आरोपियों ने महिला को ऑटो में बैठाकर पूरी घटना को अंजाम दिया, उसे देखते हुए इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस को मिले हैं। फुटेज में दो युवक पहले महिला से बातचीत करते और फिर उन्हें अपने झांसे में लेते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47