Advertisement

CG NEWS : घर में शादी समारोह का माहौल देख चोरों ने दिया घटना को अंजाम, सोना- चांदी समेत नकदी रकम भी चुराए

कोरबा। जिले के उरगा थानांतर्गत भिलाईखुर्द गांव में संजय पटेल नामक व्यक्ति के घर नई नवेली दुल्हन आने की खुशियों पर ग्रहण लगाते हुए अज्ञात चारों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शादी समारोह के दौरान हुए थकावट के कारण पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घर के सदस्य सुबह करीब 5 बजे उठे तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर के सदस्यों ने बताया कि 7 मई से उनके घर पर शादी समारोह की शुरुआत हुई थी। बीती रात ही नई बहू घर आई थी। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, चोर ने चार मोबाइल, चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात व अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी रकम चुराए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

चोरों ने कुल मिलाकर एक लाख के माल पर हाथ साफ किया है। घरवालों ने यह भी बताया कि घर की महिलाएं जब सो रही थी, उस वक्त उन्होंने पैरों में पायल पहन रखा था। चोरों ने नींद में हाथ साफ करते हुए पहने हुए जेवर भी निकाल लिए। सुबह जब वे उठे तब उनकी आंखों में जलन और सिर में दर्द हो रहा था। इस लिहाज से नशीली दवा छिड़ककर वारदात को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM