ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

एनआईए ने गुजरात के चार जिलों में छापेमारी की

एनआईए ने गुजरात के चार जिलों में छापेमारी की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अहमदाबाद, 31 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी समूह आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में रविवार को गुजरात के चार जिलों में छापे मारे।

एनआईए ने कहा कि राज्य के भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिलों में छापेमारी की गई और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध दस्तावेज/सामग्री बरामद की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। एटीएस ने एक बयान में कहा, “लेकिन अभी खुलासा करने के लिए और कुछ नहीं है।”

एनआईए ने बयान में कहा कि गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

एजेंसी ने 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 153बी तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!