Advertisement

गरियाबंद पहुचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा भुपेश सरकार में गौठान में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने भाजपा करेंगी आंदोलन

गरियाबंद पहुचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा भुपेश सरकार में गौठान में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने भाजपा करेंगी आंदोलन

गरियाबंद – चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत आने वाले 2 दिनों में भाजपा जिले के 100 से अधिक गौठानों में जाकर गौठान में हुए घोटालों को आम जनता के बीच उजागर करेगी। 21 और 22 मई दो दिन भाजपा ने जिले के प्रत्येक मंडलों में 10-10 गौठानों में जाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बकायदा प्रभारियों को नियुक्ति भी की है। जिले के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सहित जिले और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। ये जनता के बीच गौठानो की असलियत सामने लायेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इधर अभियान की शुरूआत के एक दिन पहले गरियाबंद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अभियान को लेकर मीडिया को बताया की मुख्यमंत्री के काले करतूतों को उजागर करने चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश भर के गौठानों में जाएगी। गौठानो में हुए भ्रष्ट्राचार को उजागर करने भाजपा प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा घूरवा बाड़ी फेल साबित हो गया है। आज गौठानो की दुर्दशा है। गौठानो में गौ माता नही है, चारा, पानी, छाया, इलाज की व्यवस्था नहीं। गौठानो में गौ माता काल के गाल में समा रही है। गौठानो के नाम पर जमकर भ्रष्ट्राचार किया गया है। उन्होने आरोप लगाया कि रोजगार गारंटी,, 14वे वित्त आयोग, 15वे वित्त आयोग, मनरेगा का पैसा एसडीओ, जनपद सीईओ, द्वारा सरपंच सचिव पर दबाव बनाकर खर्च कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने गौठानो के लिए बजट में एक रूपया नही दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गौठान को लेकर भाजपा प्रदेश में बड़ा आंदोलन कर रही है।
इस दौरान नेता प्र्रतिपक्ष चंदले ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में चार साल में कांग्रेस ने घोटालों का नया रिकार्ड बना दिया है। शराब घोटाला, चावल घोटाला, जमीन घोटाला सहित कई घोटाले इस सरकार में हुए है। छतीसगढ़ में लगातार ईडी की कार्यवाही जारी है। प्रदेश में दो हजार करोड़ का शराब घोटाला सामने आया है। यह अनोखा घोटाला है। दूसरे राज्य के लोग इससे सीख रहे है। इसके पहले चार हजार करोड़ का कोयला घोटाला सामने आया है। चंदेल ने कहा कि हमने ईडी के गिरफ्त में आए अनवर और त्रिपाठी के नार्को टेस्ट की मांग की है इससे सारा सच बाहर आ जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47