ताजा ख़बरें

शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस बच्चों ने सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण कर किया प्रदर्शन!

शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस बच्चों ने सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण कर किया प्रदर्शन!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जगदलपुर/ नई शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण देश में एक सप्ताह का शिक्षा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक शालाओं में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
शिक्षा सप्ताह के तहत सोमवार 22 जुलाई 2024 को प्रथम दिवस में सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण कर एवं बच्चों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों के मोबाइल में ई-जादुई पिटारा ऐप डाउनलोड किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान शालाओं में गणमान्य नागरिक, बच्चों के माता-पिता, पालक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं मितानिन को भी आमंत्रित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल ने इस बारे में जानकारी देते बताया कि जिले में कुल 2336 स्कूलों के 7562 शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में लगभग 98996 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर बच्चों के सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शन का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कल मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल दिवस का आयोजन किया जाएगा, शिक्षा सप्ताह के दौरान चलाए जा रहे सभी गतिविधियों का लगातार निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों सहित खंड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!