Advertisement

हज यात्रियों ने सीखा उमरा अदा करना

रायपुर : हज यात्रियों ने सीखा उमरा अदा करना

हज यात्रियों

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज 2023 के लिए आज रायपुर में रायपुर संभाग से जाने वाले हज यात्रियों का एक दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। इसमे रायपुर संभाग के हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री गिरीश देवांगन ने हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, पवित्र इबादत हेतु जाने वाले यात्रियों को हर संभव मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता रही है। राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों को पूर्ण प्रशिक्षित किये जाने हेतु अपने कार्यदायित्वो का निर्वहन बखूबी किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विधायक एवं अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा ने सभी हज यात्रियों को सफर-ए-हज की मुबारकबाद दी। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने हज यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हज यात्रियों को फ़रीज़ए हज की मुकम्मल अदायगी के लिए हर संभव सहायता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। हज यात्रा को अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन ने कहा कि हज ट्रेनिंग में हज के अरकानो के साथ-साथ हज यात्रा के दौरान बरतने वाली विशेष सावधानियां, सऊदी हुकूमत के नियम कायदांे की जानकारी एवं सफर-ए-हज के तमाम इन्तेज़ामात की ट्रेनिंग हाजियों को दी जा रही है, जिससे हज यात्रियों को सफर के दौरान आसानी होगी।
इस अवसर पर विशेष रूप से शहर क़ाज़ी मौलाना मोहम्मद अली फारूकी, उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण श्री शिव सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सन्निर्माण एवं कर्मकार मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल, सदस्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अजय साहू, अध्यक्ष राज्य उर्दू एकेडमी इदरीश गाँधी, पूर्व अध्यक्ष राज्य वक़्फ़ बोर्ड सलाम रिज़वी, सदस्य उर्दू एकेडमी श्रीमती हाजरू खान, पार्षद अनवर हुसैन, सदस्य राज्य हज कमेटी शमीम अख्तर उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया और यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। शिविर में राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान और हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57