Advertisement

गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा बदलाव

गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा बदलाव

कामेश्वर ठाकुर ने गोबर बेचकर कराया पिता का ईलाज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सतीश जायसवाल/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं प्रभावशाली गोधन न्याय योजना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप लोगों के जनजीवन में बदलाव लाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर माध्यम साबित हो रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम शिवपुर (चिनिया) के गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है।
गांव के श्री कामेश्वर ठाकुर ने बताया कि वे गौठान में लगभग 359 क्विंटल गोबर बेचकर लगभग 72 हजार रूपए की आय अर्जित की। वे बताते हैं कि इस आय के माध्यम से ही वे अपने पिता का ईलाज अम्बिकापुर जाकर करा पाए। वे इस आय का उपयोेग बच्चों की पढ़ाई और पत्नी के दवाईयां खरीदने में किए। साथ ही बताया कि इस आय से उन्होंने नया मोबाईल फोन भी खरीदा है। उन्हांेेने बताया कि उनकी पत्नी महामाया स्वसहायता समूह के माध्यम से इस गौठान से जुड़ी हैं। इस समूह से जुड़कर ही उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इस समूह में कार्य करते हुए ही वे गौठान में होने वाले विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर अतिरिक्त आय कमाने में समर्थ हुईं।
उन्होंने बताया कि उन लोगों के द्वारा खेती-बाड़ी और बकरी पालन का भी कार्य करते हैं। जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। गोधन न्याय योजना के संबंध में उन्होंने योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47