Advertisement

संवेदनशील होकर आमजन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करें : राज्यपाल

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मंगलवर को राजभवन में महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्रीमती रेणु जी पिल्ले के नेतृत्व में वर्ष 2022 बैच के  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3 परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

राज्यपाल हरिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना कत्र्तव्य भली भंती निभाते हुए देश और समाज की सेवा करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें ताकि उन्हे खुद पर गर्व हो कि जनता के लिए कार्य कर रहें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं को आमजनो तक पहंुचाने तथा समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लोगो से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने कहा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05