Advertisement

आईजी सरगुजा रेंज ने रेंज के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए सशक्त ऐप लांच कर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से किया लैस………

आईजी सरगुजा रेंज ने रेंज के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए सशक्त ऐप लांच कर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से किया लैस

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा अपने अनुभव के आधार पर और तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर आए दिन सरगुजा रेंज के अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभागीय उपयोग हेतु रेंज स्तर पर सशक्त मोबाइल ऐप लांच किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारी/ कार्मचारियों को चोरी किए गए वाहनों से संबंधित मामलों में जाँच पड़ताल करने जैसे महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेंज के सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों का बेसिक डेटाबेस भी तैयार किया गया है। सशक्त ऐप के द्वारा हाई तकनीकी के जरिए पुलिस की कार्य प्रणाली में गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

जारी किए गए सशक्त ऐप में विभागीय परवानो के साथ-साथ विभिन्न अपराधों से संबंधित विभिन्न अधिनियम भी अपलोड किया गया है, जो कि किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी इस ऐप के जरिए उपयोग कर सकते हैं।

इस दौरान नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर लाल उमेद सिंह व नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर आई० कल्याण एलेसेला उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05