छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

सेवानिवृत्ति तिथि को ही मिला पेंशन भुगतान का आदेश

सेवानिवृत्ति तिथि को ही मिला पेंशन भुगतान का आदेश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मनोज यादव/न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने स्कूल एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास विभाग के किशोरी प्रसाद प्रधान पाठक, शम्भू प्रसाद प्रधान पाठक एवं प्रमोद कुमार सिंह लेखापाल को उनके सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन भुगतान का आदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। श्री किशोरी प्रसाद, शम्भू प्रसाद एवं प्रमोद कुमार सिंह क्रमशः 39 वर्ष 3 माह, 39 वर्ष 3 माह एवं 40 वर्ष सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुए। तीनों ही क्रमशः 08 फरवरी 1984, 09 फरवरी 1984, एवं 28 जुलाई 1982 को अपनी सेवाएं आरंभ की थी। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने समस्त शासकीय सेवकों से अपील की है कि वे अपनी सेवानिवृत्ति के 01 माह पूर्व ही पेंशन फार्म ऑनलाइन भरकर संबंधित कार्यालय प्रमुख के पास जमा करने, तथा पेंशन के निराकरण में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो जिला अधिकारी से संपर्क कर निराकरण करावें।
संतोष कुमार सिंह कोषालय अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारी सेवानिवृत्ति से पूर्व यह सुनिश्चित कर लेवें कि उनकी सेवा पुस्तिका में अंकित नाम का मिलान उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पास बुक से हो रहा है, यदि नाम के स्पेलिंग में कोई भिन्नता है तो सेवानिवृत्ति से पूर्व उसका सुधार अवश्य करा लेंवे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!