प्रदेश के 14 जिलों में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं

रायपुर : प्रदेश के 14 जिलों में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट, घटकर 0.36 प्रतिशत हुई

30 मई को केवल तीन जिलों में मिले नए मरीज

प्रदेश में अभी कोरोना के कुल 83 मरीज

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 0.36 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 24 मई को यह दर 1.08 प्रतिशत थी। विगत 30 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 1645 सैंपलों की जांच में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दिन केवल तीन जिलों में ही नए मरीज मिले हैं जिनमें रायपुर के एक, दंतेवाड़ा के दो और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तीन मरीज शामिल हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पिछले एक सप्ताह में राज्य में 119 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 83 है। राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।