Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना की दूसरी किस्त जारी की

महासमुन्द : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना की दूसरी किस्त जारी की

जिले के 4325 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गयी

मुख्यमंत्री को महासमुंद के सुमीत ने बताया कि राशि का उपयोग अंग्रेजी सीखने में कर रहे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ता की दूसरी किस्त जारी की। महासमुंद जिले के पात्र 4325 हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन अंतरण हुआ। इन हितग्राहियों में 2797 हितग्राहियों को जिन्हें माह अप्रैल में प्रथम किस्त की राशि जारी की गई थी। आज उन्हें द्वितीय किस्त के रूप में 69 लाख 92 हजार 500 रुपए और 1528 हितग्राहियों को अप्रैल और मई दोनों माह की बेरोजगारी भत्ता के किस्त के रूप में 76 लाख 40 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया गया। इस प्रकार महासमुंद जिले के 4325 पात्र शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक करोड़ 46 लाख 32 हजार 500 की राशि उनके बैंक खातों में आयी। महासमुंद में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त 92 हितग्राहियों को मशीन ऑपरेटर, टैक्सी ड्राईवर, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुख्यमंत्री निवास में महासमुंद जिले के शिक्षित बेरोजगार हितग्राही श्री सुमीत कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ी में बात की और कहा कि इस नयी योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे प्राप्त राशि का उपयोग मैं ऑनलाइन अंग्रेजी सीखने में कर रहा हूं। प्रतियोगिता परीक्षा में अंग्रेजी का बहुत महत्व है। मैं पीएससी की भी तैयारी कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आज अपनी निवास कार्यायल में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के पूरे छत्तीसगढ़ के एक लाख 5 हजार 995 हितग्राहियों के खातें में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा पहली किस्त की राशि 30 अप्रैल को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए का अंतरण किया था। बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि जारी की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57