विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है।
ऑक्शन के लिए 146 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन टीमों के पास कुल 27 खाली स्लॉट हैं। इनमें 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों की जगह है। खिलाड़ियों की सूची में 119 भारतीय और 27 विदेशी शामिल हैं।













