Advertisement

महीने के पहले दिन मिली अच्छी खबर, कमर्शियल LPG स‍िलेंडर के घट गए दाम

नई दिल्ली। नए महीने की शुरुआत अच्छी न्यूज से हुई है। दरअसल, आज से पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG स‍िलेंडर के दाम घटा दिए हैं। कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की गई है। यानी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई राहत नहीं दी गई है। कंपनियों ने दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 83 रुपये की कमी की है। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये थी जो अब 1 जून को घटकर 1773 हो गई है। यानी 83 रुपये की कटौती की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57