Advertisement

BREAKING: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान…हर महीने की 100 यूनिट बिजली फ्री

राजस्थान :  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है. सीएम गहलोत ने राजस्थान की जनता को बिजली बिलों में राहत दी है. सीएम ने घोषणा की है कि बिजली उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. आपको बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दल सत्ता के लिए पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. वहीं चुनाव साल को देखते हुए ये गहलोत सरकार का इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है.सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला, जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है. सीएम गहलोत ने एलान किया है कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57