Advertisement

3 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर, दो की हालत गंभीर

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में 3 ट्रकों की टक्कर के बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग में जिंदा जलकर एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है, वहीं एक ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर फरार है। आग से तीनों ट्रक जलकर खाक हो गए हैं।हादसा बुधवार रात 1 बजे भगत देवरी गांव के पास हुआ। गुरुवार तड़के तीनों ट्रकों में लगी आग बुझाई जा सकी। रायपुर-कोलकाता नेशनल हाईवे- 53 पर सांकरा के पास राखड़ लोडेड ट्रक सड़क पर खड़ा था। ड्राइवर गाड़ी से उतरकर कहीं चला गया। बुधवार रात 1 बजे ओडिशा से रायपुर आ रहे केबल लोडेड ट्रक ने पीछे से सड़क पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं उसके ठीक पीछे सरायपाली की ओर से आ रहा ऑयल पेंट से भरा ट्रक खुद को संभाल नहीं सका और उसने भी दोनों ट्रकों को पीछे से टक्कर मार दी। सबसे पीछे वाले ट्रक में ऑयल होने के कारण उसमें भीषण आग लग गई, जिसने बाकी के 2 ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तीनों ट्रक जलने लगे। आग के कारण बीच वाले ट्रक जिसमें केबल लोड था, उसका ड्राइवर सद्दाम अंसारी (38 वर्ष) केबिन में बुरी तरह से फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृत ड्राइवर सद्दाम अंसारी मूल रूप से बिहार का निवासी था, जो पिछले कुछ सालों से पिथौरा के बागड़पारा में रह रहा था। लोगों ने तुरंत सांकरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तीनों ट्रकों में लगी आग को बड़ी मशक्कत से बुझाया। बीच वाले ट्रक में जिंदा जल गए ड्राइवर को बड़ी ही मुश्किल से ट्रक से निकाला गया है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि पीछे वाले ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पिथौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खड़े ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर हादसे के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47